उरई। जिला पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव में जुए के एक बड़े अडडे पर छापामारी की। जिसमें पांच जुआरी रंगे हाथों पकड़े गये और उनसे लगभग 20 हजार रुपये की रकम बरामद हुई।
स्पेशल आपरेशन ग्रुप को कई दिनों से कुकरगांव में पुलिस के पास के मंदिर के नजदीक जुआ का अडडा जमने की शिकायत मिल रही थी। एसओजी ने मुखबिर की निशानदेही पर घेराबंदी करके आज बताये गये ठिया पर सटीक दबिश दी। जिसमें प्रवीण कुमार, धीरेंद्र, संजय, इंद्रपाल और चंद्रशेखर को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जुआरियों की एक बाइक और एक मोबाइल को भी जब्त किया गया है।






Leave a comment