उरई। रविवार को कोटरा थाना क्षेत्र में सलाघाट पर पिकनिक मनाने गये छात्रों के बेतवा में बह जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने अभिभावकों के लिए भविष्य में ऐसे हादसे रोकने को एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने इसमें कहा है कि अंजान और असुरक्षित झरनों, नदी के घाटों, नालों और तालाबों में लापरवाही के कारण जानलेवा हादसे हो जाते हैं। अभिभावकों को इस मामले में अपने बच्चों को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। वे बच्चों को असुरक्षित स्थान पर नदी झरनों आदि में घुसने और गहराई में जाकर सैल्फी लेने अथवा अन्य किसी खिलवाड़ को करने से रोकें तांकि किसी अनहोनी घटना की नौबत न आये।






Leave a comment