रामपुरा-उरई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र द्विवेदी ने कार्य समिति के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।
10 सदस्यीय कार्यकारिणी में एक महामंत्री, दो उपाध्यक्ष, एक मंत्री और 6 सदस्य बनाये गये हैं। धर्मेंद्र सिंह राजावत ऊमरी को महामंत्री, सुरेंद्र मिश्रा उर्फ सल्ले जगम्मनपुर व धर्मेंद्र सिंह राजपूत डिकौली जागीर को उपाध्यक्ष और प्रदीप द्विवेदी ग्राम प्रधान ईंटों को मंत्री बनाया गया है। हरगोविंद राठौर कंझारी, रमेश चंद्र ओझा महाटौली, मल्लू महंत धरमपुरा उबारी, अनूप कुमार द्विवेदी जमलापुर, हरदास विश्वकर्मा नवादा और भगवती शरण शुक्ला सिंगटौली को कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है।
मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र द्विवेदी ने अपनी पूरी टीम से कहा कि वे किसानों की समस्याओं की जानकारी लेने और उन्हें राहत दिलाने के लिए हर समय जागरूक व सक्रिय रहें।

Leave a comment