जालौन-उरई। नवीन कुमार के स्थान पर विद्युत विभाग के सब डिवीजन कार्यालय में सहायक अभियंता के रूप में कौशलेंद्र सिंह को तैनात किया गया है। जबकि अवर अभियंता की जिम्मेदारी अमित शर्मा को दी गई है।
इसी तारतम्य में डीजी-2 नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अधिशाषी अभियंता तरणवीर सिंह ने बताया कि उप खंड कार्यालय जालौन की काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। आगरा से इसके लिए आई जांच टीम को गड़बड़ियों की वजह से बिल संशोधन का सही रिकार्ड उपलब्ध नही कराया जा सका। जिसके चलते एमडी ने उनकों निलंबित कर दिया।






Leave a comment