कालपी-उरई। उदनपुरा स्थित नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान अनुभवी चिकित्सकों ने दवाईयां वितरण के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए तमाम अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराईं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्यप्रकाश तथा चिकित्साधिकारी डा. डीपी त्रिपाठी ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डाक्टरों ने मरीजों के नेत्रों तथा दांतों का परीक्षण किया। इस मौके पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को अच्छी सेहत के लिए तमाम नुस्खे बताये।
शिविर में मौजूद भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने राज्य सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य और प्रभावी चिकित्सा के लिए उठाये गये कदमों की जानकारी दी। शिविर में फार्मासिस्ट राकेश बघेल, स्टाफ नर्स बीना यादव, शालिनी बाजपेयी, लैब टैक्निीशियन अखिलेश कुमार, एएनएम रचना पाल, रचना दुबे, वंदना विश्वकर्मा, विनीता अहिरवार, माया वर्मा, नीरज कुमार, पवन राक्यवार आदि कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a comment