उरई। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में बीती रात एक घर में घुसकर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये की नगदी उठा ले गये। गुरुवार को गृहस्वामी और उसकी पत्नी ने जागने पर जब कमरे का सारा सामन अस्त-व्यस्त देखा और खुली सेफ की ओर उनकी निगाह गई तो चोरी के अंदाजे ने उनके होश उड़ा दिये।
गांधी नगर मोहल्ले में हरिहर प्रेस वालों की गली में बीती रात शातिर चोर ने झांसी रोड पर आटो पाटर्स की दुकान चलाने वाले राजीव कुमार गुप्ता के घर के लोहे के गेट के ताले को मास्टर की से खोलकर भीतर घुस गये। इस दौरान गृहस्वामी और उनकी पत्नी और बच्चे सोते ही रह गये जबकि चोरों ने उनके सिरहाने से चाबी लेकर बगल में रखी सेफ खोल ली। उन्होंने सेफ खंगालकर सारे जेवर और 50 हजार रुपये नगद उठा लिए। चोरों ने यह काम इतनी सफाई से अंजाम दिया कि घर के लोगों को उनकी खटर-पटर की कोई आहट नही मिल पाई। माल हाथ लगने के बाद वे आहिस्ते से गेट के पार हो गये।
सुबह चोरी का पता चलने पर गृहस्वामी और उनकी पत्नी के तोते उड़ गये। घबराये राजीव कुमार गुप्ता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मंडी चैकी इंचार्ज लोकेंद्र त्रिपाठी छानबीन करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने काफी दूर तक चोरों के कदमों के निशान ढूढ़ने की कोशिश की। इस दौरान रेलवे स्टेशन के किनारे जेवरों के खाली डिब्बे बरामद हुए। जिन्हें राजीव कुमार ने पहचान लिया। चैकी इंचार्ज का कहना है कि क्षेत्र के पेशेवर अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस के हाथ इस वारदात को अंजाम करने वालों के गिरेबां तक पहुंच जाने की उम्मीद है।






Leave a comment