उरई। लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक दलों की हलचलें बढ़ती जा रहीं हैं। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी अपनी सभी विंग में पदाधिकारियों की पूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर जुट पड़ी है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सलिल कांत श्रीवास ने पार्टी अध्यक्ष से अनुमोदन लेकर नगर और मंडल इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इंद्रा नगर निवासी राकेश वर्मा को मोर्चा का उरई नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सलिल कांत श्रीवास ने नगर और मंडल इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा करते हुए बताया कि राकेश वर्मा को उरई नगर अध्यक्ष, चंद्रभान वर्मा को एट मंडल अध्यक्ष, अनुज शाक्य को जालौन नगर अध्यक्ष, बृजकिशोर वर्मा सिकरी राजा को जालौन ग्रामीण अध्यक्ष, वीर सिंह टिमरों को डकोर मंडल अध्यक्ष, संजय सोनकर को कालपी नगर अध्यक्ष, संतोष कुमार दोहरे बरही को कदौरा मंडल अध्यक्ष, रवि खटीक को इटौरा गुरु मंडल अध्यक्ष, परशुराम दोहरे दमरास को महेवा मंडल अध्यक्ष, सुखवीर सिंह बावली को कुठौंद मंडल अध्यक्ष, जय कुमार शाक्यवार भदवां को हरदोई राजा मंडल अध्यक्ष, पकंज वर्मा को कोंच नगर अध्यक्ष, सियाराम जाटव भड़ारी को कोंच ग्रामीण अध्यक्ष, कृष्ण कुमार रजक रेढ़र को नदीगांव मंडल का अध्यक्ष, संतराम नागर धरमपुरा उवारी रामपुरा मंडल अध्यक्ष और दिलीप आर्या सरावन को माधौगढ़ मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया है। सलिल कांत श्रीवास ने दावा किया कि नगर और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति में अनुसूचित जाति वर्ग की सभी जातियों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। इस गठन को दलितों में समय रहते भाजपा की पैठ मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है।

Leave a comment