उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में ग्राम बिजुआपुर के महामाई मंदिर में बुधवार को देर रात अज्ञात बदमाशों ने घात लगाकर चोरी कर ली।
सुबह सबसे पहले चोरी का पता मंदिर परिसर में रहने वाले मजूद बाबा, रामबिहारी और बददू बाबा को चला। जिस पर उन्होंने गांव वालों को इकटठा कर लिया। बाबाओं ने बताया कि रात में जब वे सोने के लिए गये थे तब उन्होनें देवी प्रतिमा के गले में सोने का हार और 70 किलों का पीतल का टंगा घंटा सही सलामत देखा था। सुबह हार और घंटा गायब मिले। पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। आस्था के केंद्र में चोरी का मामला होने की वजह से पुलिस गंभीरता पूर्वक इसके खुलासे की कोशिश में जुट पड़ी है।

Leave a comment