उरई। 19 सितम्बर से शिवहरे समाज जागरण अभियान की यात्रा बुंदेलखंड के जनपदों में शुरू की गई है। जिसका पड़ाव शुक्रवार को उरई में था। इस दौरान जालौन रोड स्थित शिवहरे उत्सव गृह में अभियान के नायकों ने पत्रकार वार्ता की।
अभियान के नायक सुरेंद्र नाथ शिवहरे मालिक कपिला पशु आहार, डा. रामअवतार शिवहरे वयोवृद्ध समाजसेवी बबेरू बांदा, टीएन खुबेले, प्रदेश प्रभारी अटल कुमार गुप्ता और लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने बताया कि यात्रा का उददेश्य शिवहरे समाज को संगठित कर उसका सबलीकरण करना है। पत्रकारा वार्ता के आयोजक सिददू शिवहरे ने आभार जताया।

Leave a comment