कालपी-उरई। जिले के तमाम रेलवे स्टेशनों से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक हरिद्वार से दिल्ली तक चलने वाली किसान क्रांति यात्रा में भाग लेने के लिए रवाना हो गये।
कालपी के कार्यकर्ताओं का जत्था छपरा एक्सपे्रस से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। इसमें मंडल महासचिव सुरेश सिंह चैहान, कालपी तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह, उपाध्यक्ष इरफान भाई, सचिव सत्येंद्र सिंह भदौरिया, जितेंद्र सिंह, परमात्मा अहिरवार, चंद्रपाल गुर्जर, देवकरन सिंह, लाखन यादव, दशरथ, गजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, रणवीर भदौरिया आदि मुख्य थे।
मंडल महासचिव सुरेश सिंह चैहान ने बताया कि किसान क्रांति यात्रा जिन 11 सूत्रीय मुददों पर निकाली जा रही है उनमें पचनद बांध का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा 60 वर्ष की उम्र के बाद हर किसान को पेंशन, उन्हें मुफ्त निजी नलकूंप और बिजली सप्लाई, सिचाई के लिए स्प्रिंगकलर सैट और खेतों की निःशुल्क तार फैंसिंग शामिल है।






Leave a comment