कुठौंद-उरई। स्थानीय केदारधाम में हीरो मोटोकार्प ने अपनी बाइकों से धूम मचाने के बाद किसानों को उन्नत खेती का मंत्र बताने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दिल्ली स्थित कंपनी के जनरल मैनेजर कमल जी और एरिया मैनेजर रोहन जी लखनऊ उपस्थित रहे।
हीरो मोटोकार्प के स्थानीय डीलर और कार्यक्रम के आयोजक सौरभ शुक्ला ने खेती पर आधारित कई नाटय प्रस्तुतियां मंचित कराईं। किसानों को फसल बीमा योजना और खेती की नई लाभकारी तकनीकों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रघुराज सिंह, नत्थू शुक्ला, रामू व्यास, राम मोहन मिश्रा, भिखारी अवस्थी, नन्हें सोनी, मुकेश गुप्ता, अनिल पांडेय, दुर्गा भदौरिया, दीपक द्विवेदी, पिंकू महंत, मुन्ना शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






Leave a comment