उरई। विकास खंड कुठौंद के ग्राम वावली में गणपति महोत्सव में सजे पंडाल में दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिससे पूरे गांव में भक्तिमय हो गया।
गणपति बप्पा मौरया के जयकारे के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम की आरती में भक्तों का हुजूम देखते ही बना। इस दौरान गणपति महाराज के रूप नित्य-प्रतिदिन बदलकर झांकी सजाई जाती है। छप्पन भोग का प्रसाद वितरण भक्तों को अभिभूत करने वाला होता है।
पण्डित धर्मेंद्र कुमार पांडेय झांकी की पूजा-पाठ का दायित्व निभा रहे हैं। रात्रि मे आरती के बाद छतरपुर रेडियो के रामायण कथा प्रस्तोता श्री शर्मा के प्रवचनों का लाभ भक्त उठा रहे हैं। गणपति महोत्सव में गौरव चैहान, दिलीप गुप्ता, नितिन कुमार, सुशील कुमार, सौरभ चैहान, दिलीप पटवा, सुजात याज्ञिक, राहुल, संजू सिंह, गोलू शर्मा, अभिनव दीक्षित, ़ऋषभ पांडेय, सददी महाराज, श्रीकांत सक्सेना, श्यामकरण, आशीष कुमार, मोहित बाथम, राजेश कुमार, शशांक सिंह, गजेंद्र सिंह, रामू दीक्षित, कपिल दीक्षित, सत्यम, शिवम, सुंदरम, बब्लू, संजय, किशोरी रजक, अंजनी गुप्ता, शिवम गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, जोनू प्रजापति, सत्य प्रकाश, छोटू, अखिलेश कुमार, होरी लाल, धर्मेंद्र गुप्ता झांकी की व्यवस्था में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं।






Leave a comment