उरई। न्यायालय के आदेश के बाद ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा सका।
विवरण के अनुसार जालौन कोतवाली के ग्राम हरीपुरा निवासी दौलतराम ने 2 फरवरी 2018 को अपनी पुत्री का विवाह रेढ़र थाना अंतर्गत ग्राम कुठौंदा में गोविंदा के साथ किया था। विवाह के कुछ ही दिनों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में उसकी मौत हो गई। दौलतराम का कहना है कि उसकी पुत्री स्वाभाविक मौत नही मरी बल्कि उसकी हत्या की गई है क्योंकि और ज्यादा दहेज मंगाने के लिए पहली बार ससुराल जाते ही उसकी लड़की को प्रताड़ित किया जाने लगा था।
दौलतराम ने कई बार मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगाये पर पुलिस के कानों पर जूं नही रेंगी। बाद में उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली जालौन में गोविंद उसके पिता अनंतराम मां सुनीता और मामा बृजेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।






Leave a comment