उरई। सरकार के सारे देश को ओडीएफ करने के दावे की एक और हकीकत सामने आई जब बुंदेलखंड के जालौन जनपद में खुले में शौंच जाने के लिए मजबूर होने की वजह से एक युवती हवश के भेड़िये का शिकार होते-होते बची।
घटना शुक्रवार की जब जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकटौली में सुबह शौंच के लिए गई एक बहू को मनचले युवक ने दबोचने की कोशिश की लेकिन पीड़िता के समय रहते चिल्ला पड़ने से वह जान से मारने की धमकी देता हुआ बाहर निकला। आरोपी का नाम महेंद्र बताया गया है। पीड़िता के मुताबिक वह शराब के नशे में धुत था। जालौन कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a comment