उरई। कोटरा के मशहूर ताजिए देखने जा रहे परिवार की सफारी पलट जाने से पति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
शांति नगर निवासी नसीम उर्फ नस्सू (33वर्ष) अपनी पत्नी रुकसार (26वर्ष) और बेटे आहिल (6वर्ष) को लेकर शुक्रवार को सफारी गाड़ी से ताजिया देखने कोटरा जा रहा था। रामश्री पब्लिक स्कूल के सामने संतुलन बिगड़ जाने से उसकी सफारी पलट गई। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तब तक नसीम ने दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी व बच्चें की हालत भी अस्पताल में नाजुक बनी हुई है।






Leave a comment