उरई। जिला प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद अवैध खनन तथा ओवर लोड गाड़ियों के खेल पर अंकुश नही लग पा रहा है। बीती देर शाम कालपी के उप जिलाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में बालू से लदे 16 ओवर लोड ट्रक सींज कर थाने में खड़े करा दिये गये।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालपी तहसील क्षेत्र के कदौरा चतेला रोड पर ट्रकों से ओवरलोड मौरम ढोई जाने का मामला जानकारी में आने पर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कालपी के उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए टीम गठित की जिसमें खनन अधिकारी आरके सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सर्वेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुबोध कुमार गौतम और कदौरा के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शामिल थे। रात भर चली चैकिंग में बालू से भरे 16 ट्रक पकड़े गये। इनके खिलाफ एमबी एक्ट और खनिज एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी ट्रक सीज कर दिये गये। उप जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी दिनों में भी अवैध खनन के कारोबारियों के खिलाफ चैकिंग तथा छापामारी होती रहेगी। प्रशासन के इस रुख से खनन माफियाओं और ओवर लोड ट्रक संचालकों में हड़कंप मच गया है।






Leave a comment