उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
शनिवार को सुबह हरकौती निवासी रामजी गुर्जर (30वर्ष) जालौन से अपने गांव की ओर लौट रहा था। अकोढ़ी दुबे के पास सड़क निर्माण में जुटे डम्फर मिक्सर में उसकी गाड़ी पीछे से भिड़ गई जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बाद में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकटठी हो गई जिसने उरई-जालौन रोड जाम कर दिया। तनाव बढ़ने पर पुलिस अधीक्षक ने उरई से भी फोर्स मौके पर भेजा। फोर्स ने मनाने पर जाम खत्म न होता देख हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ दिया। जिसके बाद जाम खुल सका।
इस बीच रामजी गुर्जर को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे हालत अधिक नाजुक होने के कारण रेफर कर दिया गया था। लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

Leave a comment