उरई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामअनुग्रह राजावत का शनिवार को कार्यकर्ताओं ने कालपी के पास यमुना सेतु पर फूल-मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया।
कालपी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, रामअनुग्रह जिंदाबाद आदि नारे लगाकर आसमान गुंजा दिया। स्वागत में मुख्य रूप से महर्षि सैनी, हर्षित पुरवार, पुनीत सैनी, मयंक श्रीवास, संजय वर्मा, अमरदीप पांडेय, अमित पांडेय, राकेश कोष्ठा, संजय सोनकर, सुनील गुप्ता, राजेंद्र साहू, सुरजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह, जगत यादव, सुबोध द्विवेदी आदि शामिल रहे।






Leave a comment