कालपी-उरई । ग्राम संपर्क अभियान के अंतर्गत कालपी के  विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने इटौरा मण्डल के ग्रामीण क्षेत्रों मे भ्रमण करके जनता से समस्याओं को सुना।

भ्रमण कार्यक्रम के तहत विधायक ने विकास कार्यो का  सत्यापन करके शासकीय कार्यों की हकीकत जानी।

इस दौरान कुसमरा, गढ़ा, बारा गांवों के परिषदीय प्राइमरी तथा जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया ।

इससे पहले विधायक ने कुसमरा पहुच कर ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएं जानी। इस ग्राम की प्रमुख समस्या कुसमरा से तगारेपुर लिंक रोड को बताया गया । विधायक  ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि रोड जल्द ही बन जायगा । इसी क्रम में विधायक ने गढ़ा पहुच कर ग्रामीणों से बात की , उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणो ने  गढ़ा से सुरहती चौकी तक रोड की मांग की गयी । बारा में ग्रामीणों द्वारा अन्ना प्रथा की समस्या से अवगत कराया गया। ग्रामीणो ने नहरो की साफ, सफाई की मांग भी उठाई । ग्राम संपर्क अभियान में ग्राम प्रधान , बूथ अध्यक्ष , ग्राम के सभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

उदेश तिवारी, अध्यक्ष सहकारी सोसाइटी आटा, युवराज सिंह , चंदन सिंह , विजय सिंह ,विनोद सिंह , अखिलेश सिंह गौर कुसमरा , चंद्र प्रताप सिंह , देशराज ,जगदीश प्रजापति सेक्टर संयोजक , सुदामा गुप्ता , शिवमंगल सिंह ,बूथ अध्यक्ष , सुधाकर चतुर्वेदी जिला सहसंयोजक आई टी विभाग जालौन समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave a comment