उरई। कोंच में तिसाला हुल्का देवी शोभा यात्रा को लेकर शनिवार को दोपहर में जैसे पूरा शहर सड़कों पर उतर पड़ा। इसमें महिला श्रद्धालुओं की भी अपार तादाद देखी गई।
कोंच की दैवीय आपदाओं के निवारण के लिए हर तीसरे साल होने वाली चर्चित हुल्का देवी पूजा के लिए आज सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो गये। आस्था और भक्तिभाव से बड़ी पूजा की बड़ी शोभा यात्रा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम में शुरू हुई जिसके दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस देखी जा रही है। शोभा यात्रा में आरएएफ और पीएसी को भी लगाया गया है।
कोंच के कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे के अंदर सुरक्षा के लिए भी पुलिस की कई टीमें बनायी गई हैं। नगर के हर गली कूचे में पुलिस का गश्त चल रहा है। समाज सेवियों ने शोभा यात्रा के तमाम पड़ावों पर एक सैकड़ा से अधिक भण्डारों की व्यवस्था की है।






Leave a comment