उरई । रामपुरा थाना क्षेत्र में कञ्जौसा पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र  लगभग 40 वर्ष बताई गई है । लोगों का अनुमान है कि युवक का मर्डर कर शव को यहाँ लाकर फेक दिया गया है ।

युवक का गला नीला पडा गया था । मृतक नीला पेंट पहने था ।इसके अलावा उसके शरीर पर कोई और कपड़ा नहीं था । सूचना मिलने पर एसआई अनिल वर्मा मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया ।

Leave a comment