0 अनाज बैंक की निदेशक ने महीने के दूसरे वितरण में दी जानकारी
उरई। कोई भूखा न सोए इस उददेश्य के साथ अनाज बैंक लगातार आगे बढ़ रहा है। शहर की मजबूर गरीब महिलाओं को माह में दो बार अनाज वितरण के साथ-साथ उनके स्वालंबन की कोशिशें भी की जा रहीं हैं। लाभार्थी महिलाओं में से कुछ को अनाज बैंक टीम द्वारा काम की व्यवस्था की भी जा चुकी है। यह बात सितम्बर माह के दूसरे वितरण के समय रविवार को अनाज बैंक की निदेशक डा. अमिता सिंह ने लाभार्थी महिलाओं के बीच कही।
इस वितरण में उन्होंने खुद महिलाओं से बातचीत करके उनके और उनके परिवार के बारे में सारी जानकारी ली। बहुत सी महिलाओं के घरों में लड़कियों की शिक्षा का जिम्मा खुद संभालने का आश्वासन भी उन्होंने दिया। सितम्बर माह का दूसरा वितरण पौरवी सिंह और पौरिक सिंह राणावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास संस्थान के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता डा. कुमारेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि अनाज बैंक पिछले वर्ष के नबम्वर महीने से लगातार समाज की गरीब और मजबूर महिलाओं को अनाज वितरण की सहायता प्रदान कर रहा है। तलाकशुदा युवा महिलाओं के लिए जल्द ही उनके योग्य कार्य दिलवाने के लिए भी अनाज बैंक प्रयत्नशील है। इस अवसर पर रोहित ठाकुर, मुन्नी देवी, उदय श्री, जयदेवी, कमला देवी, धनकुरा, नसरीन, आयशा, जीनत परवीन सहित कई लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।






Leave a comment