कालपी-उरई। रविवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कालपी तहसाल के 331 बूथों पर पुनरीक्षण अभियान के तहत नये वोटरों को जोड़ने और पुराने वोटरों की स्थिति को संसोधित करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने भ्रमण पर रहते हुए विभिन्न बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। डयूटी पर मौजूद बीएलओ को जेंडर रेसियो को लेकर आवश्यक हिदायत दी।
उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने देवकली स्थित पाठशाला, आर्य कन्या इंटर कालेज कालपी, एमएसबी इंटर कालेज कालपी, परिषदीय विद्यालय हरीगंज, उदनपुरा, तरीबुल्ला सहित दर्जनों पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। एमएसबी इंटर कालेज में बूथ संख्या 303, 304, 307 पर जेंडर रेसियो में भारी अंतर सामने आया। उन्होंने डयूटी पर मौजूद सुपरवाइजर शिवकुमार दुबे तथा बीएलओ अशोक बाल्मीकि, अनिल कुमार द्विवेदी, लखनलाल वर्मा और लाल सिंह को निर्देष दिया कि प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या बढाकर उनका अनुपात संतुलित किया जाये।
उन्होंने बताया कि 1000 पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष कम से कम 865 महिलाओं के नाम प्रत्येक मतदाता सूची में होनी चाहिए। जबकि उक्त बूथों में यह अनुपात मात्र 1000 पुरुषों पर 826 महिला मतदाताओं का है।
उप जिलाधिकारी ने इस बारे में दिये गये टिप्स में कहा कि जिन घरों में नई बहुएं आ चुकी हैं उनके परिवार के वोटरों में उनका नाम दर्ज किया जाये। एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली लड़कियों के नाम भी हर कीमत में मतदाता सूची में दर्ज किये जायें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में दिव्यांग मतदाताओं के नाम नही छूटने चाहिए। तहसीलदार सालिकराम तथा नायब तहसीलदार ने भी कई बूथों का अवलोकन किया।






Leave a comment