जालौन-उरई। शनिवार को अकोढ़ी कोठी के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जाम लगाकर उपद्रव फैलाने के आरोप में पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए गये तीन लोगों का चालान कर दिया है।
शनिवार को ग्राम हरकौती निवासी रामजी गुर्जर की बाइक से जाते समय डम्फर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गये और उन्होंने जाम लगा दिया। जब पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर हमलावर होने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। बाद में पुलिस ने मोहित पुत्र शिवपाल, अभिषेक पुत्र इंद्रपाल तथा कृष्णपाल पुत्र बृजपाल निवासीगण हरकौती को मौके से पकड़ लिया। रविवार को तीनों का बबाल करने में चालान कर दिया।

Leave a comment