जालौन-उरई। स्थानीय कोतवाली में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने तीन थानों का अर्दली रूम किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं को लेकर उन्होंने थाना इंचार्जों का कड़ी फटकार लगाई।
अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कोतवाली में आकर जालौन कोतवाली और कुठौंद व सिरसाकलार थानों का अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना समेत सभी आवश्यक अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिये। जालौन कोतवाली के साथ-साथ थानाध्यक्ष कुठौंद और थानाध्यक्ष सिरसाकलार के अभिलेख भी उन्होंने देखे। खामियों को लेकर निर्देश पारित किये। इस मौके पर सीओ संजय शर्मा, कोतवाल संजय गुप्ता, सिरसाकलार थानाध्यक्ष फंदनलाल, कुठौंद थानाध्यक्ष सुनील तिवारी, एसआई सतीश चंद्र, उमेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment