उरई। कुठौंद क्षेत्र के दौन में कालपी के विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन का सवर्ण मोर्चा के लोगों ने रविवार को घेराव कर लिया।
विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन आज भ्रमण के दौरान जब दौन पहुंचे तो सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनको घेर लिया। विधायक पहले तो लोगों का रुख देखकर हतप्रभ रह गये लेकिन बाद में उन्होंने धैर्य पूर्वक लोगों की बात खामोश रहकर सुनी। लोगों ने इस दौरान उनसे एससी एसटी काला कानून वापस लेने और सवर्ण समाज के गरीब लोगों को आरक्षण दिलाने की मांग की। उनका ज्ञापन लेने के बाद विधायक ने उनकी बात ऊपर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिससे लोग शांत हो गये। प्रदर्शन मे अमित सिंह सेंगर, अरिमर्दन सिंह, अजय दीप, विवेक सेंगर, अंशू, शिवप्रताप, राजू दुबे, आकाश, दिलीप, प्रबल प्रताप, अपूर्ण सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a comment