उरई। राजेंद्र नगर में हाथी मंदिर के पास एक फौजी के मकान में रात में घुसे चोरों की आहट लग जाने से फौजी का किरायेदार जाग गया और उनसे भिड़ गया। जिससे चोरों को जिस बाइक से वे आये थे उसे मौके पर ही छोड़कर भाग जाना पड़ा। बाद में लोगों ने 100 नंबर को सूचना दी। जिस पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कोतवाली ले गई।
मजे की बात यह रही कि इसके पहले चोर उमरारखेरा से यह मोटर साइकिल चुरा लाये थे। जिसका मालिक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तब उसने मोटर साइकिल को कोतवाली में खड़े देखा।






Leave a comment