उरई। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा ने शहीदे आजम भगत सिंह के 91वें जन्म दिवस पर सोमवार की शाम गांधी चबूतरे पर जनसभा आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह चैहान ने की। नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि संचालन अतर सिंह राठौर ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए लाल सिंह चैहान ने कहा कि भगत सिंह का सपना शोषण मुक्त समाज की स्थापना का था। वे न केवल अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए तत्पर थे। बल्कि चाहते थे कि आजादी के बाद देश में ऐसी व्यवस्था कायम हो जिसमें किसी के साथ अन्याय न हो सके। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बांकी है।
सभा को अतर सिंह राठौर, सुंदर लाल यादव, रामबालक व्यास, हरीशंकर याज्ञिक, धर्मेंद्र बबेले, आरपी मिश्रा, रमाशंकर अवस्थी, अनुराधा कठेरिया, माताचरण जाटव, आरके त्रिपाठी, एसएस मिश्रा, बृजेश नायक, वीके खरे, रियाजुल हक, जयदेव यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश सोनी, पवन मिश्रा, रामरतन प्रजापति आदि ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि अनिल बहुगुणा ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता। सबका साथ और सबका विकास की भावना से ही शहीदों के सपने पूरे किये जा सकते हैं।






Leave a comment