उरई। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में सोमवार को अंबेडकर प्रतिमा के तले हंगामी धरना आयोजित कर साजिशन और इमोशनल ब्लैकमेलिंग के जरिए बाबा साहब को मजबूर करके किये गये पूना पैक्ट को रदद करने की मांग की गई।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के जिला संयोजक सुंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि पूना पैक्ट के कारण दलितों के अधिकारों का हनन हुआ है। डा. जीके सुमन ने कहा कि दलितों और पिछड़ों को उनकी आबादी के अनुपात में शासन प्रशासन में भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस देश के वास्तविक बाशिंदे बहुजन समाज के लोग हैं। इसलिए पद और देश की परिसंपत्तियों पर उनका हक सबसे पहले है। अन्य वक्ताओं ने भी इसी तरह की भावनाएं प्रकट की और जाति पर आधारित जनसंख्या की वकालत की।
विचार व्यक्त करने वालों में शैलेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह मलखान सिंह चैधरी, ज्ञानकुमार गौतम, दीपेंद्र सिंह माधौगढ़, डा. अखिलेश प्रशांत, प्रेम कुमार सिंह प्रवक्ता, वीरेंद्र त्यागी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, दीनदयाल श्रीवास, श्रद्धानंद सिंह, केके शिरोमणि, दीपक गौतम आदि मुख्य थे।

Leave a comment