उरई। पूर्व सैनिकों के लिए चल रही हैल्थ स्कीम के प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। आहत पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी से उनके रवैये की शिकायत की।
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि ईसीएचएस के प्रभारी रिटायर कर्नल आरएस सक्सेना पूर्व सैनिकों से दुव्र्यवहार करते हैं और पुलिस के जरिए उनका उत्पीड़न कराने से भी नही चूकते। उन्होंने मांग की कि उनके व्यवहार में सुधार लाया जाये। पूर्व सैनिकों के संबंध में पुलिस कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाये कि जब तक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी के संज्ञान में उनका मामला न दे दिया जाये तब तक उनके खिलाफ कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न की जाये।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व कैप्टन गंगाराम पाल, लाल सिंह, पूर्व सूबेदार मेजर वीएस चैहान, आरडी पाल, राजजी सिंह, जितेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, पूर्व हवलदार सरेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक मधुसूदन सिंह, सोहेल अहमद, आरआर पाल आदि शामिल थे।






Leave a comment