उरई । रामपुरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर में बंदरों के उत्पात के कारण ग्रामीणों में दहशत चा गई है । गत एक पखवारा में बंदरों का एक जोड़ा दर्जनों ग्रामीणों को हमला करके घायल कर चुका है ।
राजेश द्विवेदी , राम सिंह यादव , मोहर सिंह यादव , राम शंकर पाल, सीताराम द्विवेदी आदि बंदरों के शिकार बने ग्रामीणों ने बताया कि उनका कोई ठिकाना नहीं है । बंदर सोते जागते कभी भी झपट पड़ते हैं । घरों के सामान को तोड़ने फोड़ने में भी कसर बाकी नहीं रखते । उन्होने वन विभाग से कटखने बंदरों को पकड़वा कर कहीं और छुड़वाने की माँग की ।






Leave a comment