उरई । कदौरा थाना क्षेत्र के मरगाया में एक व्यक्ति की सोमवार को तालाब में डूब जाने से मौत हो गई ।
मृतक सुरेन्द्र सिंह वैसे तो बबीना गाँव का रहने वाला था लेकिन पिछले वर्ष से अपने बहिनोई के यहाँ मरगाया में रह रहा था । उसकी बहिन सुनीता के मुताबिक सुरेन्द्र को मिर्गी आती थी जिसकी वजह से आज जब वह तालाब में कपड़े धो रहा था तो दौरा पड़ जाने से वह तालाब में गिर कर डूब गया । डूबते समय कोई उसे देख नहीं पाया जिससे उसकी मौत हो गई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और उसका शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।






Leave a comment