उरई । कुठौंद थाने के कुरौली में ठेकेदार की हठधर्मिता के कारण तालाब का पानी जहरीला हो जाने से मवेशियों के लिए जान का ख़तरा मंडराने लगा है जिससे ग्रामीणों में भारी तनाव देखा जा रहा है । हाल ही में 2 अन्ना गायें तालाब का पानी पी कर दम तोड़ चुकी हैं ।

कुरौली के प्रधान ने बताया कि गाँव के सार्वजनिक तालाब का पट्टा अनंतराम ने करा रखा है जिसने तालाब में सिंघाड़े की बेल डाल दी हैं इसलिये आए दिन वह तालाब में कीटनाशक दवाएँ डालता है जिनके असर से तालाब का पानी जहरीला हो गया है । एक दिन अन्ना जानवरों के जत्थे की 2 गायें तालाब का पानी पी लेने के बाद तड़प कर गिर गयीं और कुछ ही देर में दोनों गायों ने दम तोड़ दिया । ग्रामीणों के मवेशी तालाब का पानी पीते हैं जिसकी वजह से उन्होने अनंतराम को तालाब में जहरीले कीटनाशक डालने से रोका पर वह मानने को तैयार नहीं है जिससे लोगों में गुस्सा भड़क रहा है ।

 

Leave a comment