उरई । मंगलवार को कुठौंद थाने के गाँव में दोपहर में आग लग जाने से 2 कच्चे घर बर्बादी की भेंट चढ़ गए । आग लगाने की वजह मालूम नहीं हो पा रही है ।

कुठौंद थाने के ततारपुर में अचानक आग धधक उठी । जितेंद्र और मान सिंह की झोपड़ियाँ इसकी चपेट में थी जिनमें ऊँची-ऊँची  लपटें उठने लगीं । अग्नि  कांड के विकराल रूप से पूरा गाँव सहम गया । लोगों ने आग बुझाने का काफी जतन किया लेकिन देखते ही देखते दोनों के घर की अनाज, भूसा सहित गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया ।

Leave a comment