उरई। जिले में सेकुलर मोर्चा की सरगर्मी परवान चढ़ने के संकेत दिखने लगे हैं । शिव पाल सिंह फैस एसोशिएसन के प्रदेश महामंत्री दीपू त्रिपाठी और प्रदेश कोषाध्यक्ष शोभित स्वर्णकार के साथ मलखान यादव जालौन ने गत दिनों लखनऊ में समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव और पी सी एफ़ के चेयरमैन आदित्य यादव से मुलाक़ात कर उन्हे जिले के राजनीतिक समीकरणों से अवगत कराया ।

इस दौरान आदित्य यादव ने मलखान यादव की पीठ थपथपाते हुए उन्हे मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी सौपने का इशारा दिया । मलखान ने भी उन्हे भरोसा दिलाया कि जो भी जिम्मेदारी सौंपी जायेगी उसे वे पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएँगे । इस दौरान फैस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे भी मौजूद थे । बातों ही बातों में पी सी एफ़ के चेयरमैन आदित्य यादव ने जालौन आने की बात भी कही। इस दौरान बलवान सिंह गुर्जर , पुनीत मुदगल , मोहम्मद आरिफ़ , त्रिपुरेश सिंह , अभिषेक सिंह भी रहे ।

Leave a comment