कालपी-उरई । स्थानीय मनीगंज कालपी में उपजा अध्यक्ष राजू पाठक के आवास पर उनकी अध्यक्षता में पत्रकारों की एक बैठक हुई जिसमें उप्र ग्रामीण पत्रकार एसोशियेसन के संस्थापक रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी कामरेड स्व. गंगाप्रसाद शुक्ला उर्फ मुटल्लम गुरु को आज 25 सितम्बर दिन मंगलवार को 10 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया तथा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बैठक में बोलते हुए हरिश्चन्द्र दीक्षित बापू ने कहा कि शुक्ला जी एक जुझारु पत्रकार रहे तथा पत्रकारों के हक लिए बराबर संघर्ष करते रहे है। आज उनकी दसवी पुण्य तिथि पर में उन्हे नमन करता हूं। महासचिव ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने कहाकि जनपद में ग्रामीण पत्रकार संगठन को खड़ा करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह जुझारु पत्रकार के नाम से जाने जाते थे। मै उन्हें नमन करता हूं। कोषाध्यक्ष अवधेश बाजपेयी ने कहाकि शुक्ला जी पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा का भी कार्य करते थे। मैं ऐसे जुझारु व्यक्तित्व को नमन करता हूं। राजू पाठक ने कहा कि जिला ग्रामीण पत्रकार संगठन को प्रदेश में स्थापित करने मे विशेष योगदान दिया है तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनेक पत्रकार सम्मेलनों का आयोजन कराया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से अपील करता हूं।कि उनके बताये रास्ते पर चलकर समाज हित में कार्य करें। यही सच्ची पत्रकारिता है। इस दौरान बृजेन्द्र निगम,शरद खन्ना, बृजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र चतुर्वेदी,राम नारायण शुक्ल,प्रकाश नारायण द्विवेदी,शिवनारायण प्रजापति, नरेन्द्र त्रिपाठी,शंकर गुप्ता, सतीश द्विवेदी,राम प्रकाश पुरवार, कुलदीप सिंह, शिवांग शुक्ला, पवनदीप,गौरव पाण्डेय आदि ने उन्हें याद किया।






Leave a comment