।

कालपी-उरई। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती टरननगंज स्थित विधायक जनसम्पर्क कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टरननगंज स्थित विधायक जनसम्पर्क कार्यालय में आयोजित जयन्ती के अवसर पर  विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं. दीनदयाल जी का जन्म 25 सितम्बर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के नगला चन्द्रभान ग्राम में हुआ था। पंडित जी के पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय रेलवे मे नौकरी करते थे तथा मां रामप्यारी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। मात्र सात वर्ष की उम्र मे मां बाप का साया उठ गया। तब नाना चुन्नीलाल शुक्ल जो रेलवे में धनकिया स्टेशन मास्टर थे उनके यहां रहकर शिक्षा ग्रहण की तथा संघ से जुड़े फिर जनसंघ पार्टी तैयार की तथा उसके बाद भारतीय जनता पार्टी जो अब पूरे देश में एक विशाल वट वृक्ष के रूप में दिखाई दे रही है। एकात्म मानववाद उनका मिशन था तथा सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जिस दिन विकास पहुंच जायेगा उसी दिन देश का सम्पूर्ण विकास हो जायेगा। भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये कहा कि पंडित दीनदयाल जी आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी एवं उच्च कोटि के दार्शनिक थे। वहीं भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता हो गये संघ के प्रचारक भी रहे। सन् 1937 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े गये थे। सन् 1944 में पूरी तरह से संघ के लिए काम करना चालू कर दिया। सन् 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की और दीनदयाल जी को उत्तर प्रदेश के महासचिव पद का दायित्व दिया गया। सन् 1967 में अन्तर भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने। उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलकर भाजपा एक विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष रामऋषि मेहरोत्रा, हिन्दू युवा वाहनी जिला महामंत्री सुबोध द्विवेदी, हिन्दू जागरण मंच नगर अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला, बजरंग दल संयोजक दीपक शर्मा, रविन्द्र सिंह चौहान,विधायक प्रतिनिधि राघवेन्द्र सिंह जादौन, अखिलेश तिवारी,मंयक श्रीवास, संजय सोनकर,अवधेश तिवारी,राजेन्द्र साहू,सुनील गुप्ता सभासद, हर्षित खन्ना, वैभव विश्नोई, आशीष चतुर्वेदी,भारत सिंह यादव,दिनेश चौधरी उर्फ मुन्ना चौधरी,जगत सिंह यादव,अमर दीप पाण्डेय,सुन्नी तिवारी,सुरजीत सिंह,संदीप पाण्डेय,बृम्हा सिंह यादव,उदय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Leave a comment