
उरई। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आई मिनिस्ती एस. महानिबंधक एवं खाद्य आयुक्त ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए कई अधिकारियों को उनकी प्रगति रिपोर्ट पर आड़े हाथ लेते हुए पेंच कसे। इसके साथ-साथ जिला प्रशासन को हिदायत दी कि मौरंग से भरे ट्र्रकों में ओवरलोडिंग नहीं होनी चाहिए।
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बिजली विभाग व स्वास्थ्य विभाग ने नोडल अधिकारी के समक्ष अपने-अपने विभाग की जो प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की उसको देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने बिजली विभाग व स्वास्थ्य विभाग के मुखियाओं को आगाह किय कि शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों को समय के अंदर पूर्ण होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में मौरंग का काम बड़े पैमाने पर है। यहां ट्रकों में ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिला प्रशासन को संयुक्त टीम बनाकर उनकी धरपकड़ करनी होगी जिससे जो प्रशासन की लोकेशन का कार्य कर रहे हैं उनकी दुकानें बंद हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार व शासन दोनों ओवरलोडिंग पर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को सीधे आदेशित किया कि जालौन में ओवरलोडिंग की गाडिय़ां नहीं निकलनी चाहिए। समीक्षा बैठक में पूर्व मिनिस्ती एस. ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां प्रधानमंत्री द्वारा हाल में शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन को देखा। इसके बाद वार्डों को परखा। उन्होंने सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में एसी लगना चाहिए जिससे जच्चा-बच्चा को गर्मी में दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके साथ-साथ सीएमएस सुनीता बनौधा ने अभिलेख अधूरे पेश किए जिस पर उनको कड़ी फटकार लगाई। जब नोडल अधिकारी ने टीकाकरण की स्थिति देखी तो संतोषजनक नहीं मिली। इस पर भी वह नाराज हुईं। निरीक्षण के दौरान प्रमुखरूप से जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी, सीडीओ एबी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी विकास कश्यप आदि उपस्थित रहे।





Leave a Reply