जालौन-उरई । मछली पकडऩे गए युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट से घायल युवक ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है ।

मंगलवार की दोपहर को तोपखाना निवासी छोटे (35 वर्ष) पुत्र रूस्तम मछली पकडऩे के लिए बंगरा मार्ग स्थित मलंगा नाला में मछली पकडऩे गया था तभी मछली को पकडऩे को लेकर आशिव व अकरम निवासी शाहगंज के साथ विवाद हो गया। मारपीट के बाद दोनों युवकों ने छोटे के साथ मारपीट कर दी जिससे युवक के सिर में गम्भीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण करा कर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

Leave a comment