उरई। रुपये के लेन-देन को लेकर झगड़ रहे लोगों को यूपी-100 ने मौके पर पहुंचकर दबोच लिया। उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
जालौन के मोहल्ला तोपखान निवासी मोनू कंजर व भवानीराम मोहल्ले के मानसिंह के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था। जिसकी वजह से बुधवार को दोनों भिड़ गये। मारपीट की सूचना किसी ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया।

Leave a comment