कालपी-उरई। अटल स्वच्छता सप्ताह के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने वनखंडी देवी मंदिर मांग पर झाड़ू चलाकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के लाभ के बारे में बताया।
मोदी का स्वच्छता मिशन जन अभियान का रूप धारण कर चुका है। अटल स्वच्छता सप्ताह में समाज के सभी वर्गों ने भागीदारी करते हुए सफाई के लिए पसीना बहाया। इसी क्रम में बुधवार को महिला मोर्चा की नव मनोनीत महामंत्री उमारानी खत्री ने आलमपुर स्थित वनखण्डी देवी मार्ग को बुहारा। उनके साथ अर्चना तिवारी, ज्ञानवती तिवारी, पूर्व सभासद रेखा सैनी, यशोदा विश्वकर्मा, ऊषा रावत, ज्योति रानी शर्मा, गीता शर्मा, ममता, सुधा गोस्वामी, प्रीति, कुसुम आदि कार्यकत्रियों ने भी सफाई में हाथ बटाया। लोगों ने महिला मोर्चा के प्रेरित करने वाले प्रयास की जमकर सराहना की।






Leave a comment