कालपी-उरई। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर शक्तिपीठ मां वनखण्डी देवी के प्रांगण में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें श्रोताओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि शक्तिपीठ के विशाल मैदान में तिल मात्र की भी जगह नही बची।
मंदिर के मंहत जमुना दास महाराज ने मां की विधिवत पूजा करके अखंड ज्योति प्रज्जवलन के साथ रात्रि जागरण की शुरूआत की। धर्मेंद्र सिंह चैहान राजा ढाबा ने कार्यक्रम का संयोजन किया। रंगारंग भक्तिमय कार्यक्रम में देहात क्षेत्र से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े। छौंक, सरसेला, उसरगांव, बैरई, खैरई, मंगरौल, काशीरामपुर, जोल्हूपुर, देवकली, मैनूपर, मदारीपुर आदि ग्रामों से टैक्सी, टैªक्टर, कार, जीप, बाइकों से लोगों के आने का तांता लगा रहा। महिलाएं भी बड़ी संख्या में थीं।
बाबा बजरंगवली के कीर्तनों को सुनकर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। मां की भेंटों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते-नाचते रहे। पुलिस की भी सुरक्षा-व्यवस्था चाकचैबंद रही। देवेंद्र गुप्ता, कोमल सिंह, दिनेश तिवारी, राहुल महाराज, बबोल, सौरभ गुप्ता, रणविजय सिंह आदि स्वयं सेवकों ने व्यवस्था की कमान संभाली।
उधर तहसील प्रागंण में विराजमान मंशापूरण हनुमानजी के मंदिर में झांकी और जबावी कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी बागडोर सुधीर गुप्ता ने संभाली। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम, तहसीलदार सालिकराम, बारसंघ अध्यक्ष रामकुमार तिवारी, सपा नेता शिवबालक सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, नाजिर भोला पुरवार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a comment