कोंच-उरई । सर्किल के कैलिया और नदीगांव थानों की पुलिस ने शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 43 वाहनों का चालान किया गया और समन शुल्क भी बसूला गया।
पुलिस कप्तान डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश पर कैलिया थाने के एसओ लाखनसिंह तथा एसआई नरेश पाल ने सलैया पुल के पास एमपी बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग लगाई जिसमें उन्होंने हेलमेट, आरसी, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस आदि देखे। पुलिस ने 23 वाहनों का चालान किया जबकि 3400 रुपया समन शुल्क बसूला। उधर, नदीगांव एसओ शिवगोपाल वर्मा ने भी एमपी बॉर्डर पर रावतपुरा रोड पर वाहनों की चेकिंग की जिसमें उन्होंने 20 वाहनों के चालान किये और 3000 रुपये समन शुल्क बसूल किया।







Leave a comment