उरई । कालपी कस्बे के मोहल्ला आलमपुर में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 40 वर्षीय अधेड़ घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को सी.एच.सी में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त मोहल्ला निवासी धर्मा पुत्र प्रभु को संदिग्ध जली अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित का सीना आदि जला हुआ था। आग लगने का कारण अभी तक पता नही चला है। पीड़ित के इलाज के उपरांत चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कार्यवाही के लिए सूचना कालपी कोतवाली भेज दी है।




Leave a comment