कालपी-उरई । निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2019 के अंतिम दिवस कालपी तहसील क्षेत्र के 334 बूथो में हकीकत परखने के लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदारो की टीमो ने बूथो का औचक निरीक्षण किया।

 

अभियान के अंतिम चरण में रविवार को निरीक्षण में दो ग्रामो के बीएलओ अनुपस्थित पाये जाने पर एसडीएम ने वेतन रोकने के निर्देश देते हुये सम्बधित विभागाध्यक्षो को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्राचार किया गया है। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण अभियान के अंतिम चरण में एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने मुसमरिया, पिपरौधा, हथनौरा, पाल सरैनी, सिकरी रहमानपुर आदि गांवों के बूथो का निरीक्षण करके निर्देश दिये कि कोई भी दिव्यांग मतदाता का नाम नही छूटने पाये। मुसमरिया तथा सिकरी रहमानपुर के बूथो में गैरहाजिर रहने पर बीएलओ पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में तहसीलदार सालिकराम की टीम ने कदौरा ब्लाक के ग्रामो में भ्रमण करके बूथ चैक किये तथा बीएलओ को जरूरी निर्देश दिये। नायाब तहसीलदार भान सिंह की टीम के द्वारा नगरीय क्षेत्र के बूथो का भ्रमण करके बीएलओ को निर्देश दिये कि 31 अक्टूबर तक प्रारूप जमा करादे।

 

 

Leave a comment