कालपी-उरई । अन्ना पशुओ के कारण सड़को पर राहगीरों का चलना जानलेवा साबित हो रहा है। बीती शाम को रायड़ दिवारा गांव में जानवर के हमले से 85 वर्षीय वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर रूप से घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम रायड़ दिवारा में जानवर छुट्टा घूम रहे थे तभी सड़क से गुजर रहे किसान मोतीलाल पुत्र जोधा इसी दौरान जानवरो के झुंड के बीच चपेट में आ गया। जानवर के हमले से मोतीलाल घायल हो गया । आसपास के लोगो ने सी.एच.सी में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने घायल वृद्ध का उपचार किया।
एसपी बनायेगे अन्ना पशुओ पर रणनीति
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी लल्लू भैया तथा नवाब सिंह जादौन ने अलग अलग तरीके से पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी से मुलाकात करके अन्ना पशुओ के नियंत्रण करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की मांग की है। एसपी ने बताया कि अन्ना जानवरों को खुलेआम विचरण करने वालो को चिन्हित कराया जा रहा है । अन्ना जानवरों के पशु पालकों को दंडित किया जायेगा।




Leave a comment