कालपी –उरई । निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतिम चरण में राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी सक्रिय दिखाई दिये। रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के पोलिंग बूथ रामगंज, गणेशगंज, रामगंज तथा कदौरा विकासखंड के धमना, जयराम पुर, काशी खेरा आदि ग्रामों के पोलिंग बूथों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले पात्र युवक युवतियों मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराये। इसके लिए प्रारूप फॉर्म 6 को भर कर संबंधित बीएलओ के सुपुर्द किए गए। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के नाम भी शामिल कराने के लिए गांव वासी जागरूक रहें। इसके अलावा सपा के नगर अध्यक्ष इरशाद खान ने भी कालपी नगर के कई मोहल्लों में पहुंचकर मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में शत  प्रतिशत लोगों के नाम शामिल कराने के लिए सक्रिय रहने के लिए सुझाव दिए।

 

Leave a comment