कालपी-उरई । गांव की दलित किशोरी के साथ छेड़खानी तथा हमला करने की घटना में शामिल नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे  चढ़ गया । क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम में रविवार को दलबल सहित गांव का दौरा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

खबर के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के लमसर गांव के निवासी ने गांव के ही तीन लोगों को  नामजद कर धारा 323, 452, 504, 506, 354 व पास्को एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया था ।  जिसमें वादी की  16 वर्षीय पुत्री के ऊपर हमला करके  घायल कर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी के निर्देशन में मामला दर्ज करके क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम को विवेचना की जिम्मेदारी सौपी गई । क्षेत्राधिकारी ने पीड़ित किशोरी को महिला पुलिस कर्मी के साथ भेजकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कराया। कोतवाल सुधाकर मिश्रा के साथ सीओ ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । पुलिस ने घटना के एक नामजद आरोपी धीरेंद्र सिंह यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की ।

Leave a comment