कालपी-उरई । अवैध खनन के कारोबार पर नियंत्रण रखने के लिए जिला प्रशासन मजदूरों पर भी कार्रवाई करने के लिए तत्पर है। रविवार की दोपहर में यमुना नदी के किनारे छोटी-छोटी बोरियों में मौरंग भरने में जुटे लोगों के द्वारा छापेमारी की गई।
बताते हैं कि कालपी कस्बे से होकर यमुना नदी बहती है। यमुना नदी के तटवर्ती मोहल्ला तरीबुल्दा में गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोग छोटी-छोटी बोरियों में मौरंग भरकर साइकिल से माध्यम से कालपी नगर में लाते हैं तथा प्रतिबोरी 50-60 रुपये के हिसाब से बेचते हैं। यह मामला सुर्खियों में बना हुआ था तथा शिकायतें बराबर मिल रही थी। जिला प्रशासन के निर्देशन में रविवार की दोपहर को कालपी कोतवाली की पुलिस टीम ने नदी के तरीबुल्ला मोहल्ले के बालू क्षेत्र में छापा मारकर बोरियों में मोरंग भर रहे मजदूरों को खदेड़ दिया तथा 15 बालू से भरी बोरियां कब्जे में लेकर 3 मजदूरों को हिरासत में ले लिया।




Leave a comment