जालौन-उरई । श्रीराम लीला समिति के मंत्री, रंगमंचीय कलाकार, पत्रकार व गौरक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी का रविवार को लम्बी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। उनके निधन से नगर में शोक व्याप्त है।
रविवार की दोपहर को 73 वर्षीय उमाशंकर चतुर्वेदी निवासी पुरानी हाट कस्बा जालौन का निधन हो गया है। वह गले के कैंसर से पीडि़त चल रहे थे। रंगमंचीय कलाकार चौधरी महादेव प्रसाद के पुत्र उमाशंकर चतुर्वेदी विभिन्न प्रतिभाओं के धनी थी। गौरक्षा को उन्होंने धर्म माना तथा रंगमंचीय कलाकार के साथ वह जालौन के 171 वर्ष पुरानी श्रीराम लीला समिति के मंत्री थे। रामलीला मंचन के साथ उन्होंने उसका बखूबी संचालन किया तथा उसे ऊंचाईयों तक ले गये। उनकी मौत की खबर से नगर में शोक छा गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, संरक्षक दीपक मित्तल, प्रबंधक रविशंकर त्रिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, लोकतंत्र सेनानी निरंजन लाल माहेश्वरी, प्रयाग गुरू, नफीस, जावेद कुदारी, राजा सेंगर, नफीस, रईस, कट्टू महाराज, अखिलेश गुप्ता, मधु प्रकाश श्रीवास्तव, आलोक खन्ना, बबलू सेंगर, अनुराग श्रीवास्तव, भगवती मिश्रा, शाकिर हसन, व्रम्हकिशोर श्रीवास्तव, महेश सोनी, कपिल सोनी, रिकूं, गंगाराम, विवेक, सुनील, कौशल किशोर, रामकेश, राजेन्द्र, अनुराग अग्रवाल, जावेद अख्तर, पुष्पेन्द्र यादव, देवेश सोनी, इरफान पटान समेत विभिन्न दलों के नेताओं, समाजसेवियों व गणमान्य व्यक्ति ने शोक व्यक्त किया है।




Leave a comment